WATCH
Iran-Israel War: AI वीडियो से देखें, कैसे ईरान ने मार गिराया F-15 जेट? तोड़ दिया ट्रंप का गुरूर!
Published On:April 3, 2026 | Duration: 19 min, 14 sec
[ssba]ईरान‑अमेरिका युद्ध के 35वें दिन संघर्ष ने नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का अत्याधुनिक F‑15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट मार गिराया है और उसका पायलट जिंदा ईरानी सेना के कब्जे में है. इस दावे के साथ ही ईरान ने कथित मलबे की तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं, जिससे वॉशिंगटन की चिंता और बढ़ गई है.
कैसे गिराया गया F‑15E?
ईरानी दावे के मुताबिक: अमेरिकी F‑15E पर मिसाइल से हमला किया गया. हमले के बाद पायलट ने इजेक्ट कर पैराशूट से कूदने की कोशिश की. पायलट ईरानी सीमा में उतरा, जहाँ उसे ईरानी सेना ने पकड़ लिया.
ईरान का दावा है कि घटनास्थल से मिला मलबा अमेरिकी F‑15E का है. हालांकि अमेरिका ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उसके सभी विमान सुरक्षित हैं.
अमेरिका की बेचैनी: ब्लैक हॉक और हरक्युलिस तैनात
पायलट की संभावित गिरफ्तारी की खबर के बाद अमेरिका ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर
C‑130 हरक्युलिस एयरक्राफ्ट को बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू मिशन में उतारा. आसमान में भारी सैन्य गतिविधि देखी गई, लेकिन ईरान का कहना है कि अमेरिकी मिशन को ईरानी एयर डिफेंस ने पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.
F‑35 पर भी निशाना साधने का दावा
इससे पहले भी ईरान F‑35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराने का दावा कर चुका है.
सेंट्रल ईरान में मिसाइल से हमला दिखाने वाला वीडियो जारी किया गया. F‑35 को दुनिया का सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर माना जाता है, जिसकी कीमत ₹670 करोड़ से ₹910 करोड़ तक बताई जाती है. अमेरिका ने इस दावे को भी झूठा करार दिया है.
ईरान की खुली चेतावनी
IRGC के प्रवक्ता ने अमेरिका और इज़रायल को चेतावनी देते हुए कहा- “हम तेल अवीव से बेरशेबा तक और पूरे मिडल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रखेंगे. ईरान अपने दुश्मनों को कभी नहीं छोड़ेगा.”
अमेरिकी जवाब: ईरान का सबसे ऊँचा पुल तबाह
ईरान के दावे के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने मिडल ईस्ट के सबसे ऊँचे पुल ‘बी‑ओने हाईवे ब्रिज’ को हवाई हमले में तबाह कर दिया.
इस पुल की लंबाई
1,050 मीटर
ऊंचाई: 136 मीटर
लागत: ₹3,800 करोड़
यह पुल तेहरान को करच शहर से जोड़ता था। हमले में दो लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है. ट्रंप ने कहा, “अब ईरान इस पुल का इस्तेमाल नहीं करेगा। अब भी समय है कि ईरान समझौता कर ले.”
ईरान की पलटवार की धमकी: 8 बड़े पुल निशाने पर
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के हमलों को युद्ध अपराध बताते हुए मिडल ईस्ट के 8 रणनीतिक पुलों की लिस्ट जारी की है, जिनमें शामिल हैं.
कुवैत: शेख जाबेर अल अहमद सी ब्रिज
UAE: शेख ज़ायद ब्रिज, अल मक्ता ब्रिज
सऊदी‑बहरीन: किंग फहद काज़वे
जॉर्डन: किंग हुसैन और अब्दून ब्रिज
ईरान ने चेतावनी दी है कि बिजली प्लांट या टेलीकॉम नेटवर्क पर हमला हुआ तो जवाब और भी विनाशकारी होगा।
मिडल ईस्ट में हमलों की बाढ़
ईरान के हमले लगातार तेज हो रहे हैं:
इराक (इरबिल): अमेरिकी ठिकानों और ऑयल टैंकर पर हमला
कुवैत: ऑयल रिफाइनरी और डिसेलिनेशन प्लांट पर हमला, पानी संकट
UAE: 19 मिसाइल और 26 ड्रोन अटैक, मलबे से एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत, 5 भारतीय घायल
सऊदी अरब: रियाद समेत कई शहरों पर ड्रोन हमला
जॉर्डन: अमेरिकी एयरबेस अल‑अज़्रक पर ड्रोन अटैक
इज़रायल: हाइफा की ऑयल रिफाइनरी और एयरबेस पर क्लस्टर बम से हमला
वॉशिंगटन में भूचाल: आर्मी चीफ बर्खास्त
जंग के बीच अमेरिका में बड़ा राजनीतिक‑सैन्य फैसला लिया गया:
आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को जबरन रिटायरमेंट
दो अन्य वरिष्ठ जनरल भी हटाए गए
डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि युद्ध के दौरान इतने बड़े सैन्य बदलाव असफलता और अंदरूनी असंतोष का संकेत होते हैं।
ट्रंप बनाम सिस्टम
ट्रंप जहां जंग जीतने का दावा कर रहे हैं, वहीं:
अपनी ही इंटेलिजेंस और सैन्य नेतृत्व पर नाराज हैं
संकेत हैं कि और वरिष्ठ अधिकारी हटाए जा सकते हैं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप सेना की प्रोफेशनल सलाह को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, जिससे पेंटागन में भारी बेचैनी है।
