WATCH
Glaciers पिघलेंगे तो दुनिया के अरबों लोगों के लिए पानी का संकट बढ़ जाएगा! | NDTV Xplainer
Published On:May 30, 2025 | Duration: 14 min, 09 sec
[ssba]Climate Change: क्या आपको अहसास है कि हमारी दुनिया की आज की जीवनशैली के कारण इस सदी के अंत तक धरती का औसत तापमान 2.7°C बढ़ जाएगा... और तापमान के इतना बढ़ने का मतलब है कि इस सदी के अंत तक धरती के ग्लेशियरों की बस एक चौथाई बर्फ़ ही बची रहेगी बाकि तीन चौथाई बर्फ़ ख़त्म हो जाएगी... इन ग्लेशियरों की सिर्फ़ उनकी कहानियां ही बचेंगी... दुनिया के कई तटीय शहर डूब जाएंगे... भारत में मुंबई, चेन्नई, विशाखापट्टम जैसे कई तटीय शहरों का बड़ा इलाका क़रीब दो फुट तक पानी में डूब जाएगा... दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका साइंस में छपी एक ताज़ा रिसर्च इस ओर आगाह कर रही है... इस रिसर्च में जो नतीजा आया है वो हमारे सामने हर रोज़ नए हादसों की शक्ल में सामने आ रहा है...