WATCH
Bihar Elections 2025: बिहार की बिसात पर PK का 'Muslim' दांव, समझिए RJD को मात देने का पूरा प्लान
Published On:August 16, 2025 | Duration: 5 min, 13 sec
[ssba]Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बिसात पर प्रशांत किशोर (PK) ने एक ऐसा दांव चला है, जिसने लालू यादव की RJD की नींव हिला दी है। PK अब सीधे तौर पर RJD के कोर 'M-Y' (मुस्लिम-यादव) समीकरण के 'M' यानी मुस्लिम वोट बैंक पर नजर गड़ाए हुए हैं। जन सुराज के जरिए प्रशांत किशोर बिहार के मुस्लिम वोटरों को एक नया विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे RJD के वोटों का बिखराव होना तय माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बिखराव का सीधा और सबसे बड़ा फायदा बिहार में NDA को हो सकता है।